
अरपा नदी के रपटा क्षेत्र में जलकुंभी और गंदगी से बढ़ी परेशानी
नगर निगम की लापरवाही से मच्छरों और बीमारी का खतरा, सफाई को लेकर स्थानीय लोग परेशान
बिलासपुर। शहर के बीच से गुजरने वाली अरपा नदी के रपटा क्षेत्र में इन दिनों नदी में पानी न के बराबर रह गया है और सूखी धारा में जलकुंभी तथा गंदगी फैल जाने से आसपास के लोग परेशान हो गए हैं। नदी का बड़ा हिस्सा हरी जलकुंभी से ढक गया है, जिससे सड़ांध उठ रही है और मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से यह स्थिति बनी हुई है, लेकिन नगर निगम की ओर से सफाई के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
रपटा के पास पुराने पुल के बगल में नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण स्थल के आसपास नदी में जमा जलकुंभी और गंदगी के कारण वहां काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नदी में पानी कम होने से गंदगी सड़ने लगी है, जिससे तेज बदबू फैल रही है और काम करना मुश्किल हो रहा है। इस मामले में जानकारी लेने के लिए खजांची कुम्हार अपर आयुक्त नगर निगम से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया किया लेकीन उन्होंने फोन नही उठया। वहीं महापौर पूजा विधानी का कहना है कि इस दौरान एक लंबे प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा अरपा के दोनो ओर 7० नाले हैं। आगे का हमारा प्लान उसके पानी को फिल्टर कर अरपा में छोड़ने का चल रहा है। इससे पहले जलकुंभी की सफाई भी करा दी जाएगी। खजांची कुम्हार अपर आयुक्त नगर निगम
लोगो को सता रहा डेंगू, मलेरिया का भय-
इस मामले में आसपास निवासरत लोगों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ समस्या और गंभीर होती जा रही है। शाम के समय मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि नदी किनारे रहना मुश्किल हो जाता है। लोगों को डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी सताने लगा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी सफाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि अरपा नदी की सफाई को लेकर समय-समय पर अभियान चलाने की बात कही जाती है, लेकिन रपटा जैसे मुख्य स्थान पर ही जलकुंभी और गंदगी का अंबार लगना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। नदी में पानी कम होने के कारण गंदगी और ज्यादा दिखाई दे रही है, जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है।
यदि समय रहते सफाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है, क्योंकि पानी रुकने और गंदगी सड़ने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।
सूखी नदी में बढ़ी गंदगी की समस्या-
अरपा रपटा क्षेत्र में नदी में पानी लगभग नहीं होने के कारण जलकुंभी और कचरा जमा हो गया है। पानी का बहाव नहीं होने से गंदगी सड़ने लगी है और बदबू पूरे इलाके में फैल रही है। आसपास के रहवासी ही नहीं, बल्कि पुल निर्माण में लगे मजदूर भी इस समस्या से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम को तत्काल सफाई कराकर जलकुंभी हटानी चाहिए, ताकि मच्छरों और बीमारी का खतरा कम हो सके।
अभी बैराज बन रहा है। अरपा के आसपास 7० नाले है। उन नाले के पानी को फिल्टर कर अरपा में छोड़ने का पलान चल रहा है उसके पहले जलकंुभी को सफाई कर दिया जाएगा। पूजा विधानी महापौर, नगर निगम बिलासपुर
