
सीएसपीडीसीएल की बड़ी उपलब्धि, विद्युत हानि में कमी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर के नेतृत्व में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए नई ऊंचाइयों को छुआ है। उनके मार्गदर्शन में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को प्रभावी रूप से लागू किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिला और राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिला।
कंपनी ने तकनीकी सुधारों और सुदृढ़ प्रबंधन के माध्यम से लाइन लॉस (विद्युत हानि) में उल्लेखनीय कमी दर्ज की है, जो किसी भी विद्युत वितरण कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इससे कंपनी की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकी है।
प्रबंधन स्तर पर पारदर्शिता (ट्रांसपेरेंसी), नवाचार (इनोवेशन) और जवाबदेही (अकाउंटेबिलिटी) को प्राथमिकता देते हुए कई सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। परिणामस्वरूप, सीएसपीडीसीएल आज एक सशक्त और भरोसेमंद विद्युत वितरण कंपनी के रूप में उभरकर सामने आई है।
कंपनी प्रबंधन का मानना है कि दूरदर्शी नेतृत्व और समर्पण के चलते संस्था निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और भविष्य में भी इसी प्रकार नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
