
बिलासपुर में होगी चौथीं स्टैंड बॉल चैंपियनशिप : जाविद अली
बिलासपुर । अहमदाबाद में आयोजित तीसरा राष्ट्रीय स्टैण्ड बॉल सेमिनार हुआ जिसमें फेडरेशन के महासचिव जाविद अली ने बताया कि सितंबर माह में बिलासपुर में स्टैंड बॉल की चैंपियनशिप आयोजित होगी जिसमें लगभग 12 प्रदेशों के महिला पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे सेमिनार में स्टैण्ड बॉल की बारीकियों के साथ खेल तकनीकी पर चर्चा हुई मैदान में सभी प्रदेशों के प्रशिक्षकों का प्रदर्शन मैच कराया गया जिससे उनको खेल का ज्ञान हो सके ।

फेडरेशन की कोषाध्यक्ष डॉ शाजिया अली ने बताया कि स्टैण्ड बॉल खेल का आयोजन सभी प्रदेशों में राज्य स्तरीय चैंपियनशिप संपन्न होने बाद राष्ट्रीय चैंपियनशिप कराई जाएगी ।
राष्ट्रीय खिलाड़ी और रेफरी आदित्य ने कहा खुशी की बात है कि स्टैण्ड बॉल अपनी राष्ट्रीय पहचान बनाते जा रहा है ।
