छतौना में कुर्मी समाज कार्यालय का शुभारंभ, किशन कौशिक बने बिल्हा ब्लॉक युवा अध्यक्ष
बिलासपुर। कुर्मी समाज ग्राम छतौना के नए कार्यालय का शुभारंभ बुधवार शाम इंदु इम्पीरिया कॉलोनी, छतौना में किया गया। कार्यक्रम में कुर्मी समाज जिला बिलासपुर के जिलाध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत कौशिक, बिल्हा ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेंद्र कौशिक, ब्लॉक प्रभारी अंबिका कौशिक, बिल्हा महिला अध्यक्ष द्रोपती कौशिक तथा छतौना कुर्मी समाज के अध्यक्ष दिनेश कौशिक सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक ने नए कार्यालय के शुभारंभ पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि इससे समाज की गतिविधियों, सेवा कार्यों और संगठन विस्तार को नई गति मिलेगी तथा समाज को एक मजबूत मंच प्राप्त होगा।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत कौशिक की सहमति और बिल्हा ब्लॉक प्रभारी अंबिका कौशिक की अनुशंसा पर बोदरी-चकरभाठा निवासी किशन कौशिक को बिल्हा ब्लॉक युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति पत्र जिलाध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक ने प्रदान करते हुए संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी।
