
कथक में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर, कार्तिक कथक नृत्य केंद्र को बेस्ट अकादमी अवार्ड
बिलासपुर। प्रणवम फेस्टिवल में कार्तिक कथक नृत्य केंद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेस्ट अकादमी अवार्ड हासिल किया। वहीं केंद्र के गुरु भूपेंद्र बरेठ को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘कला आचार्य रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में केंद्र के विद्यार्थियों ने गुरु भूपेंद्र बरेठ के निर्देशन में उत्कृष्ट कथक नृत्य प्रस्तुत कर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किए।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अनाया छाबड़ा, पावनी जोशी, लविष्का मल्होत्रा, इनाया यादव और शांभवी श्री शामिल रहीं। वहीं अक्षरा दिग्रसकर, अहाना साहू, अस्विका शाह, आरोही सिंह, मोक्षदा टिकेकर, शानवी कौशिक, फेयरी राय, शिक्षा शर्मा, काव्या दुबे, सनाया पटेल, ध्रुविका पेंसिया, अनिष्का सिंह, सान्वी प्रिया और अरित्या मजारे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा जूनियर कथक ग्रुप और सीनियर कथक ग्रुप ने भी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर कार्तिक कथक नृत्य केंद्र का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर केंद्र से जुड़े कलाकारों और अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए गुरु भूपेंद्र बरेठ को बधाई दी।
