
BHILAI STEEL PLANT-भिलाई स्टील प्लांट में टरबाइन ब्लास्ट के बाद आग, 5 लोग झुलसे
भिलाई। स्टील प्लांट से एक बड़ी घटना सामने आई है। प्लांट के PBS-2 यूनिट में टरबाइन में अचानक विस्फोट होने के बाद भीषण आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही देर में आसपास के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में BSP के 2 कर्मचारी और 3 ठेका मजदूर आग की चपेट में आकर झुलस गए हैं। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
घटना के बाद प्लांट में हड़कंप की स्थिति बन गई। कई कर्मचारी और मजदूर अपनी सुरक्षा के लिए पीछे के रास्तों से बाहर निकलते दिखाई दिए।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन टरबाइन में हुए ब्लास्ट को ही इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है।
प्रबंधन और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। खबर में आगे और अपडेट की प्रतीक्षा है…
