
खंडोबा महाराज पैनल का दमदार विज़न, मजबूत नेतृत्व के साथ विकास की उम्मीद—3 मई को मतदान
बिलासपुर। मराठा समाज के आगामी चुनाव को लेकर इस बार खास उत्साह और विश्वास का माहौल देखने को मिल रहा है। समाज के बीच अपनी सक्रियता, स्पष्ट सोच और संगठित कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले श्री खंडोबा महाराज पेनल ने विज़न डॉक्यूमेंट जारी कर विकास, पारदर्शिता और एकता का ठोस खाका प्रस्तुत किया है। पैनल के वादों और नेतृत्व क्षमता को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में सकारात्मक चर्चा है।
पैनल ने अपने विज़न में 14 प्रमुख बिंदुओं को शामिल किया है, जो सीधे तौर पर समाज के हर वर्ग को जोड़ते हैं।

आई तुलजा भवानी मंदिर के बढ़े किराए को कम कराने की पहल को समाज के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है। इसके साथ ही नियमित आमसभा, पारदर्शी बजट व्यवस्था और हर महीने आय-व्यय का सार्वजनिक विवरण देने जैसे फैसले पैनल की जवाबदेही और साफ नीयत को दर्शाते हैं।
युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, महिलाओं को जीजामाता महिला मंडल के माध्यम से सशक्त बनाने तथा सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की योजनाओं को भी समाज में सराहा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने का वादा पैनल की समावेशी सोच को उजागर करता है। वहीं, रतनपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की अश्वारोही प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा से समाज की सांस्कृतिक अस्मिता को मजबूत करने का संदेश दिया गया है।
पैनल के प्रत्याशी भी अपनी सक्रियता और साफ छवि के चलते मतदाताओं के बीच भरोसे का केंद्र बनते जा रहे हैं। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार काशी राव गाड़े को अनुभवी और समाजसेवी छवि का लाभ मिल रहा है, वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए आशीष कापसे युवा और ऊर्जावान नेतृत्व के रूप में उभर रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी विक्रम नारायण राव बाकरे की वित्तीय समझ और पारदर्शिता को लेकर प्रतिबद्धता चर्चा में है। सचिव पद के लिए हर्षवर्धन राव भोसले तथा सदस्य पदों पर सरजय भोसले और प्रभात राव भोसले की सक्रिय भागीदारी और जमीनी जुड़ाव भी पैनल को मजबूत बनाते हैं।
इधर, चुनाव प्रक्रिया के तहत 3 मई (रविवार) को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान स्थल आई तुलजा भवानी मंदिर, होमगार्ड कैंपस के सामने, कुदुदंड (बिलासपुर) निर्धारित किया गया है। समाज के वरिष्ठों द्वारा सभी मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने और योग्य नेतृत्व को चुनने की अपील की जा रही है।
समाज के कई प्रबुद्धजनों का मानना है कि श्री खंडोबा महाराज पेनल का विज़न और उनके प्रत्याशियों की कार्यशैली मराठा समाज को एक नई दिशा देने में सक्षम है। ऐसे में इस चुनाव में पैनल के पक्ष में माहौल बनता नजर आ रहा है और अब सभी की नजरें मतदान और परिणाम पर टिकी हैं।
