
योग से स्वस्थ रहने का संदेश, 21 जून को प्रज्ञा योग कार्यक्रम
बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार बिलासपुर द्वारा 21 जून को प्रज्ञा योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक आयोजित होगा।
वरिष्ठ गायत्री परिजन शीतल पाटनवार ने बताया कि कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वयं को स्वस्थ और निरोग रखने के उपाय बताए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय के तनावपूर्ण और अशांत वातावरण में योग मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का प्रभावी माध्यम है।
उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठजन तक अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
