
फरार आरोपी पर 5 हजार का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
बिलासपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस चौकी बेलगहना (थाना कोटा) में दर्ज एक मामले के फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 5 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस के अनुसार फरार आरोपी शुभम पटनायक (25 वर्ष) पिता रंजन पटनायक, निवासी पैलेस लाइन, इंदिरानगर, थाना टाउन बलांगीर (ओडिशा) का है। आरोपी के संबंध में विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।
आरोपी के संबंध में सूचना देने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर के दूरभाष 07752-223330, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) 9479193003, पुलिस कंट्रोल रूम 07752-228504, मोबाइल 9479193099 तथा चौकी प्रभारी बेलगहना 9981752608 पर संपर्क किया जा सकता है।
