
एसीसीयू में बड़ा फेरबदल, दो प्रधान आरक्षक समेत 14 आरक्षकों का तबादला
एसएसपी रजनेश सिंह ने जारी किया आदेश, कई थानों से जवान लाइन अटैच
बिलासपुर। पुलिस विभाग में एक बार फिर तबादला आदेश जारी किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने प्रशासनिक कसावट के तहत एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) में बड़ा फेरबदल करते हुए दो प्रधान आरक्षक सहित 14 आरक्षकों को टीम में पदस्थ किया है।
जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों में पदस्थ पुलिसकर्मियों को एसीसीयू में भेजा गया है, वहीं एसीसीयू में पदस्थ कुछ कर्मचारियों का स्थानांतरण थानों में किया गया है। आदेश के तहत प्रधान आरक्षक देवमुन सिंह पुहुप को सिविल लाइन थाना तथा आरक्षक निखिल राव जाधव को सिरगिट्टी थाना भेजा गया है।
एसीसीयू में पदस्थ किए गए पुलिसकर्मियों में प्रमोद सिंह, वीरेंद्र धनकर, मुकेश शर्मा, दरसराम यादव, समर बहादुर सिंह, राकेश कुमार साहू, विजेंद्र सिंह राजपूत, भास्कर साहू, प्रफुल्ल यादव, राकेश यादव, धीरेंद्र सिंह तोमर, आशीष राठौर, योगेश साहू एवं मेहतर लाल कश्यप शामिल हैं।
पुलिस विभाग के अधिकारियों के अनुसार अपराध नियंत्रण और विशेष कार्यों को ध्यान में रखते हुए एसीसीयू टीम को मजबूत करने के लिए यह तबादला किया गया है।
अपराध नियंत्रण के लिए मजबूत की जा रही एसीसीयू
जिले में बढ़ते अपराध और विशेष ऑपरेशन को देखते हुए एसीसीयू टीम को लगातार मजबूत किया जा रहा है। अनुभवी पुलिसकर्मियों की तैनाती से टीम की कार्यक्षमता बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
