भाजयुमो जिला बिलासपुर शहर आईटी सेल प्रमुख बने गौरीशंकर निर्मलकर (मोनू)
बिलासपुर । भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर शहर में संगठन विस्तार के तहत गौरीशंकर निर्मलकर (मोनू) को आईटी सेल प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है।
नव-नियुक्त आईटी सेल प्रमुख गौरीशंकर निर्मलकर लंबे समय से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
निर्मलकर ने नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व एवं जिला पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को डिजिटल माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आईटी सेल के माध्यम से सरकार की योजनाओं और संगठन के कार्यक्रमों की जानकारी युवाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाएगी।
उनकी नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों, युवा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
