
अब छत्तीसगढ़ में भी खामेनेई की मौत पर उबाल
रायपुर में शिया समुदाय सड़कों पर
रायपुर। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की कथित मौत के बाद जिस तरह दुनिया भर में विरोध की लहर देखी जा रही है, उसी कड़ी में अब छत्तीसगढ़ में भी इसका असर दिखाई देने लगा है। राजधानी रायपुर में शिया मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अमेरिका और इज़रायल के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया।
बताया जा रहा है कि इज़रायल और संयुक्त राज्य अमेरिका के संयुक्त हमलों में खामेनेई की मौत हुई है। इस खबर के सामने आते ही शिया समुदाय में रोष व्याप्त हो गया। रायपुर में दोपहर के समय बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान “तुम कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा” जैसे नारे गूंजते रहे। प्रदर्शनकारियों ने इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें सड़क पर रखकर प्रतीकात्मक विरोध जताया।
पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। हालांकि माहौल में भावनात्मक उबाल साफ नजर आया। देश के अन्य हिस्सों के साथ अब छत्तीसगढ़ में भी इस मुद्दे को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।
रायपुर में भी दिखा असर-
ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत की खबर के बाद अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी विरोध की आवाज उठी है। शिया समुदाय के लोगों ने अमेरिका और इज़रायल के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए तीखी नारेबाजी की और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर नाराजगी जताई।
