विजयादशमी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शस्त्र पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
रायपुर। विजयादशमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मां भगवती की आराधना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने विजयादशमी को धर्म, सत्य और न्याय की विजय का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पर्व हमें शक्ति के साथ संयम और सामर्थ्य के साथ कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का संदेश जीवन में सदाचार, साहस और न्याय के मार्ग पर चलने की सीख देता है।
शस्त्र पूजन के माध्यम से मुख्यमंत्री ने शक्ति, सुरक्षा और कर्तव्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

