
छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर तेज, 27 इंजीनियरों के बदले कार्यस्थल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार का दिन प्रशासनिक स्तर पर बड़े फेरबदल के नाम रहा। राज्य सरकार ने अलग-अलग विभागों में अधिकारियों के तबादले किए। दोपहर में करीब 22 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची जारी होने के बाद राज्य प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियों के तबादले की सूची भी सामने आई। इसके बाद ग्रामीण एवं पंचायत विभाग ने भी इंजीनियरिंग अमले में फेरबदल किया है।
ग्रामीण एवं पंचायत विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत 8 कार्यपालन अभियंताओं और 19 सहायक अभियंताओं के कार्यस्थल में बदलाव किया गया है। इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए अलग-अलग स्थानों पर पदस्थ किया गया है। माना जा रहा है कि प्रशासनिक कामकाज में बेहतर समन्वय और विभागीय कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।
इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग ने कई विभागीय सचिवों के साथ-साथ विभिन्न जिलों के कलेक्टरों के पदस्थापना स्थल में भी बदलाव किया था। इसके बाद राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी हुई, जिसमें कई जिलों की जिला पंचायतों में पदस्थ अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया।
लगातार जारी हो रही तबादला सूचियों से प्रदेश के प्रशासनिक और पंचायत विभाग में हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों के कार्यस्थल बदलने के साथ अब नई पदस्थापना वाले अधिकारियों के सामने संबंधित क्षेत्रों में विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी होगी। देखें पूरी लिस्ट


