
धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 4 युवक गिरफ्तार
बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लोगों को धारदार हथियार दिखाकर दहशत फैलाने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोपी युवक धारदार लोहे के बटनदार चाकू और फरसानुमा हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में अभय कोसले (20), रामा कुर्रे (19), देव सिदार (20) और समीर भास्कर (20) शामिल हैं, जो सभी मिनीबस्ती जरहाभाठा क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 नग धारदार चाकू और 1 नग लोहे का फरसानुमा हथियार जब्त किया है।
इसके अलावा, क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले एक अन्य व्यक्ति राकेश ओगले (29), निवासी मगरपारा मरार गली, के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
