
वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट अमित शुक्ल को जन्मदिन पर शुभकामनाओं का तांता
बिलासपुर। वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े अमित शुक्ल को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अमित शुक्ल अपने सहज, सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। वित्तीय मामलों में उनकी विशेषज्ञता, समाज के प्रति सकारात्मक सोच तथा लोगों की हर संभव सहायता करने की भावना ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है। वे अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के लिए भी सम्मानित माने जाते हैं।
इस अवसर पर पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष एवं बेलतरा विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ता शिवा कटारिया ने अमित शुक्ल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि भगवान श्रीराम की कृपा सदैव अमित शुक्ल पर बनी रहे तथा उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घ आयु, सुख-समृद्धि और निरंतर सफलता का आशीर्वाद प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि अमित शुक्ल का व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणादायी है और वे सामाजिक एवं व्यावसायिक जीवन में निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें, यही उनकी मंगलकामना है।
