
बिलासपुर, 24 जुलाई। जिले में मानसून इस वर्ष सामान्य से बेहतर बना हुआ है। 24 जुलाई 2026 तक जिले में औसतन 488.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत 443.7 मिमी वर्षा की तुलना में 110.2 प्रतिशत है। शुक्रवार को जिले में औसतन 1.7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
राजस्व विभाग द्वारा जारी तहसीलवार दैनिक वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार, सकरी तहसील में सबसे अधिक 596.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसके बाद बिलासपुर में 557.8 मिमी, बोड़री में 539.4 मिमी, मस्तूरी में 532.7 मिमी तथा तखतपुर में 491.6 मिमी वर्षा हुई है। वहीं बेलतरा में सबसे कम 367.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
प्रतिवेदन के अनुसार, जिले में अब तक कुल 5865.1 मिमी संचयी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि का संचयी औसत 5323.9 मिमी रहा है।
शुक्रवार को हुई वर्षा में बेलगहना तहसील सबसे आगे रही, जहां 8.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा सकरी में 4.5 मिमी, कोटा में 2.4 मिमी, बिलासपुर में 1.6 मिमी, सीपत में 1.5 मिमी, मस्तूरी में 1.2 मिमी, तखतपुर में 1.0 मिमी, रतनपुर में 0.3 मिमी वर्षा हुई। जबकि बिल्हा, बोड़री, बेलतरा और पचपेड़ी में वर्षा दर्ज नहीं की गई।
आंकड़ों के अनुसार, पिछले 10 वर्षों की तुलना में मस्तूरी (128.9 प्रतिशत), बोड़री (125.3 प्रतिशत), पचपेड़ी (120.0 प्रतिशत), सकरी (119.1 प्रतिशत) तथा बिलासपुर (118.6 प्रतिशत) में सामान्य से काफी अधिक वर्षा हुई है। दूसरी ओर बेलतरा (84.2 प्रतिशत) और तखतपुर (99.4 प्रतिशत) में वर्षा सामान्य से कम या लगभग सामान्य स्तर पर बनी हुई है।
