
भाजयुमो में युवा चेहरे को मौका, शिवा कटारिया बने कोषाध्यक्ष
बिलासपुर/बेलतरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने संगठन में सक्रियता और समर्पण को प्राथमिकता देते हुए शिवा कटारिया को बेलतरा विधानसभा के पूर्व मण्डल का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
शिवा कटारिया लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी के माध्यम से उन्होंने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध किया है। उनकी नियुक्ति को युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।
नियुक्ति के बाद शिवा कटारिया ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे।
उन्होंने मण्डल अध्यक्ष पवन कश्यप एवं क्षेत्रीय विधायक सुशान्त शुक्ला के प्रति विशेष आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और विश्वास के कारण ही उन्हें यह दायित्व मिला है।
भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी शिवा कटारिया को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनेगा।
