
भाजपा देवरीखुर्द मंडल में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान’ संपन्न
डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म के माध्यम से कार्यकर्ताओं को डाउनलोड कराया गया सर्टिफिकेट
बिलासपुर/देवरीखुर्द। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार भाजपा देवरीखुर्द मंडल (किसान मोर्चा) के तत्वावधान में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026’ का आयोजन बूटापारा वार्ड क्रमांक 43 में शाम 5 बजे संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म आधारित रहा, जिसका उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को डिजिटल माध्यम से अधिक मजबूत और प्रभावी बनाना था।
कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ बिलासपुर ग्रामीण के जिला सह-संयोजक विवेक पाण्डेय ने निभाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को डिजिटल तकनीक और संगठनात्मक ऐप की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया तथा डिजिटल प्लेटफार्म से सर्टिफिकेट डाउनलोड कराए।
इस दौरान विवेक पाण्डेय ने कहा कि संगठन ने एक छोटे कार्यकर्ता पर भरोसा जताते हुए उन्हें पहली बार मुख्य प्रशिक्षक की जिम्मेदारी दी है, जो उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इसके लिए शीर्ष नेतृत्व एवं मंडल अध्यक्ष रवि बरगाह के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रशिक्षण सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विवेक पाण्डेय ने कहा कि समय के अभाव या अन्य कारणों से जो कार्यकर्ता प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें पीछे नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर छूटे हुए साथियों को डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म का प्रशिक्षण दें, ताकि मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता इस डिजिटल अभियान से जुड़ सके।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए डिजिटल युग में तकनीक के बेहतर उपयोग पर जोर दिया। प्रशिक्षण महाभियान में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिज्जू राव, मंडल महामंत्री जितेन्द्र राय, व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक सतीश मिश्रा एवं मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष मुकेश धुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्मेंद्र बंटी शर्मा, अजित निषाद, तितऊ लाल निषाद, शिव कोरी, रतन यादव, दिलहरण निषाद, रघु धुरी, लक्ष्मी यादव, नसीब निषाद सहित देवरीखुर्द मंडल के अनेक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
अंत में मुख्य प्रशिक्षक विवेक पाण्डेय ने संगठन को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
