
बारिश के बीच किया पौधरोपण जनसंघ के संस्थापक डॉ.मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
बिलासपुर। देवरीखुर्द (मस्तूरी विधानसभा) में सोमवार को बारिश के बीच भी वृक्षारोपण कार्यक्रम काआयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ग्रामीण एवं शहर जिले के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना और जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना थे। कार्यकताã भीगते हुए भी कार्यक्रम स्थल पर जुटे रहे और पौधारोपण अभियान को सफल बनाया। धान मंडी परिसर में फलदार और छायादार पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर संभाग प्रभारी पल्लव धर उपस्थित रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को आज की आवश्यकता बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में दिए गए वृक्षारोपण संदेश का उल्लेख किया। उन्होंने संगठन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के सुंदर सिह ठाकुर जी संयोजक (शहरी)ग्रामीण जिला संयोजक जेठू साहू , सह संयोजक ईश्वर यादव एवं जिला सह संयोजक व कार्यक्रम प्रभारी विवेक पाण्डेय , डब्बू राव, शहर सह संयोजक वैभव दुबे राजेश पाण्डेय संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकताã शिव नारायण , धर्मेंद्र बंटी शर्मा, राजवीर साहू , श्याम शर्मा, राजेश पाण्डेय , विक्की सहित स्थानीय भाजपा कार्यकताã और मातृशक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर ईश्वर यादव का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि ने उन्हें 5०० का उपहार देकर आशीर्वाद भी दिया। कार्यक्रम अंत में संपन्न हुआ और इसे कार्यकर्ताओं के समर्पण का उदाहरण बताया गया।
