बेलतरा तहसील कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
बेलतरा। तहसील कार्यालय बेलतरा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बेलतरा तहसीलदार मनीषा झा ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसीलदार मनीषा झा ने कहा कि देश को स्वतंत्रता अनेक महान मूल्यों, त्याग, संघर्ष और बलिदान के आधार पर मिली है। स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन वीर शहीदों को नमन करने का पावन अवसर है, जिनके बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने सभी से देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार सहोरिक यादव, कार्यालयीन स्टॉफ, राजस्व निरीक्षक, पटवारीगण, कोटवार एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

