
भाजयुमो की संभागीय बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर
प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा के संभावित बिलासपुर प्रवास की तैयारियों पर चर्चा, सोशल मीडिया और मीडिया में सक्रिय रहने का आह्वान
बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की संभागीय बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा के संभावित बिलासपुर प्रवास की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष अमन प्रताप सिंह, संभाग प्रभारी आकाश सिंह ठाकुर, गौरी गुप्ता, सन्नी केसरी, वैभव गुप्ता, ऋषभ चतुर्वेदी और यश गुप्ता सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में ‘वन बूथ-20 यूथ’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों में सक्रिय रहकर संगठन की जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने का आह्वान किया। इसके साथ ही सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से संगठन के कार्यक्रमों और गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उन्हें मैदानी स्तर के साथ-साथ सोशल मीडिया और मीडिया में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार का तथ्यों के साथ जवाब देने और पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र देवांगन ने प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा के संभावित बिलासपुर प्रवास को लेकर कार्यकर्ताओं से व्यापक तैयारियों में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी के नए सदस्यता अभियान में युवा मोर्चा की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। भाजयुमो की भागीदारी से पार्टी के कार्यक्रमों में युवाओं का उत्साह बढ़ता है। उन्होंने जिला प्रभारियों को मंडल से लेकर बूथ स्तर तक लगातार प्रवास कर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए।
बैठक में रौशन सिंह, आयुष सिंह ठाकुर, रविन्द्र भारती, दीपक यादव, राकेश साहू, सुमित शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, हितेश अजगले, आकाश पटेल, राज कमल कश्यप, केतन वर्मा, महर्षि बाजपेयी, कैलाश वस्त्रकार, तुषार चंद्राकर, अंकुर सिंह ठाकुर, अनीश गुप्ता, स्वर्णिम तिवारी, साहिल भाभा, गुलशन खाण्डेकर सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
